जन्माष्टमी पर्व को लेकर सजने लगी दुकानें

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : रक्षाबंधन के बाद अब कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कारोबार को नई रफ्तार दे रहा है। गोला बाजार, गणेश बाजार और काला रोड समेत प्रमुख बाजारों में कान्हा की रंग-बिरंगी पोशाक, झूले, मुकुट, बांसुरी, मोरपंख और शृंगार सामग्री से दुकानें सजने लगी हैं। इससे कारोबारियों के चेहरे भी खिले हैं। दुकानदार मुकेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार जन्माष्टमी के लिए कान्हा की पोशाक और शृंगार सामग्री में कई नई वैरायटी आई हैं। मोती जड़ित और सितारों से सजी ड्रेस के साथ मुकुट, हार, बांसुरी, मोरपंख और अन्य शृंगार सामग्री ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। आकर्षक झूले और आसन भी अलग-अलग डिजाइनों में उपलब्ध हैं। बाजार में गाय और ग्वालों के साथ कान्हा की मूर्तियों के अलावा मक्खन खाते बाल गोपाल भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। कान्हा की पोशाक की कीमत 30 रुपये से शुरू होकर डिजाइन और सजावट के अनुसार करीब 600 रुपये तक है। मुकेश अग्रवाल ने कहा कि जन्माष्टमी नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *