देश-विदेश

जरूरत पड़ने पर भारत को अतिरिक्त राफेल देने को तैयार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

– फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने शुक्रवार को कही बात
नई दिल्ली, एजेंसी : फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक और रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहीं। उन्होंने कहा कि, उनका देश भारत को जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमान देने के लिए तैयार है। पार्ली ने यह टिप्पणी अपने भारतीय समकक्ष राजनाथ सिंह से विस्तृत मुद्दों पर होने वाली वार्ता से पहले थिंकटैंक में की।
फ्रांसीसी दूतावास ने गुरुवार को अपने एक बयान में कहा कि, कोविड-19 महामारी के बावजूद 33 राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति निर्धारित वक्त पर भारत को की जा चुकी है। भारत ने करीब 59 हजार करोड़ रुपये की लागत से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। पार्ले ने एक सवाल के जवाब में कहा कि “मैं बहुत खुश हूं कि भारतीय वायु सेना राफेल विमानों से संतुष्ट है और हमें बहुत गर्व है कि कोविड महामारी के बावजूद हमने करार के तहत वक्त पर विमानों की आपूर्ति कराई है।’’
फ्रांसीसी रक्षामंत्री ने भारतीय नौसेना के बेड़े में दूसरे विमानवाहक पोत को शामिल करने की योजना के ओर भी संकेत दिए। उन्होंने कहा कि, फ्रांस की पोत आधारित लड़ाकू जेट की आपूर्ति करने में रुचि है। हम जानते हैं कि विमानवाहक पोत जल्द ही सेवा में होगा और उसके लिए विमानों की जरूरत होगी। ऐसे में अगर भारत फैसला करता है, तो हमें कई और राफेल उपलब्ध कराने के लिए तैयार है। आपको बतादें, भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत विक्रांत को अगले साल अगस्त में भारतीय नौसेना में शामिल करने की योजना है। फ्रांसीसी कंपनी डसाल्ट एविएशन द्वारा निर्मित पांच राफेल लड़ाकू विमानों का पहला बैच पिछले साल 29 जुलाई को भारत आया था। जानकारी के मुताबिक फ्रांस ने भारत के सामने 36 और राफेल लड़ाकू विमानों की खरीददारी के लिए बातचीत मंशा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!