डीएम ने दिए बदरीनाथ हाईवे पर बोटल नेक के चौड़ीकरण के आदेश

Spread the love

आर्बिटेशन के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें अधिकारी
जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 7 के आर्बिटेशन व बोटल नेक प्रकरणों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रकरणों के निस्तारण के लिए समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करने निर्देश दिए। भवन विहीन अथवा विवाद रहित स्थानों पर चौड़ीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान चमोली जनपद में बदरीनाथ हाईवे पर आर्बिटेशन और बोटल नेक के प्रकरणों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने और टैंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के आदेश दिए। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर वर्षाकाल के उपरांत हाईवे के सभी चौड़ीकरण की आवश्यकता वाले स्थानों का चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने अधिग्रहण के लिए रिवेल्यूवेशन की आवश्यकता वाले प्रकरणों पर संबंधित विभाग से समन्वय कर निस्तारण करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की भौतिक प्रगति में भी तेजी लाने को कहा। बैठक के दौरान एनएचआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 31 स्थानों पर हाईवे का चौड़ीकरण किया जाना प्रस्तावित है। सभी स्थानों पर भूमि और भवन स्वामियों से समंवय स्थापित कर कार्रवाई की जार है। जल्द मामलों का निस्तारण कर हाईवे चौड़ीकरण कार्य शुरु कर लिया जाएगा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडेय, एनएचआईडीसीएल के कार्यकारी निदेशक जगदीप तुंग सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *