दही हांडी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कृष्ण जन्माष्टमी पर चार सितंबर को रामलीला मैदान में होने वाली दही हांडी प्रतियोगिता के लिए अब तक 10 टीमें पंजीकरण करा चुकी हैं। इच्छुक टीमें अब दो सितंबर तक पंजीकरण करा सकेंगी।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। टीमों के लिए 300 रुपये प्रवेश शुल्क है। आयोजन के दौरान नन्हे कान्हा प्रतियोगिता भी होगी। इसमें कान्हा के स्वरूप में सजकर पहुंचने वाले बच्चों में से सबसे सुंदर कान्हा को भी पुरस्कृत किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के राजन ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *