डॉ. सुनीता डंडरियाल को मिली मानद उपाधि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : दिव्य गंगा मिशन हरिद्वार की पहल पर काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी की ओर से हरिद्वार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षिका डॉ. सुनीता डंडरियाल को उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘विद्या सागर’ मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

समारोह में बालासौड निवासी शिक्षिका डॉ. सुनीता डंडरियाल को काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी उत्तर प्रदेश द्वारा विद्यासागर (डी.लिट समतुल्य) मानद उपाधि देकर सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मानपत्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान किए गए। यह सम्मान उन्हें शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *