पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने रोपा बेल पत्री का पौधा
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : विकासखण्ड़ पोखड़ा मुख्यालय के कृष्णमोहन चैक, शिवमन्दिर आईटीआई पोखड़ा में अभाविप के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पोखड़ा एवं दिवगंत राज्य आन्दोलनकारी स्व0 कृष्णमोहन जोशी सहित सात तरूण युवाओं की 25वीं पुण्य स्मृति दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र/ पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड़ ने विभिन्न क्षेत्रों मे विशिष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषकों, कवि, लेखक आदि को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। जिनमें हरपाल सिंह बिष्ट, सुधीर सुन्द्रियाल, जगदीश जोशी, चन्द्रभानु प्रकाश, सानिया राणा, साक्षी पोखरियाल, हरीश मुंडेपी, कर्नल यशपाल नेगी, अंकित कण्डारी, श्यामलाल, सानिया राणा, विनोद विंजोला, प्रेमलाल, हरेन्द्र सिंह नेगी, सुमन ढौंडियाल आदि शामिल थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र/ पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड़, पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी ने किया। साथ ही दिवंगत राज्य आंदोलनकारियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि भगतसिंह कोश्यारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक पेड़ माँ के नाम जो आज राष्ट्रीय कार्यक्रम बन चुका है, उसे विगत 25 वर्षों से संचालित करना सराहनीय एवं स्वागत योग्य कार्य है। इस दौरान पूर्व राज्यपाल ने बेल पत्री के पौधे का रोपण किया। वहीं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पुष्कर जोशी, विधायक राजकुमार पोरी, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पं0 राजेन्द्र अण्थ्वाल, रामेश्वरी जोशी, ब्लॉक प्रमुख संजय गुसांई, हरीश पोखरियाल, आशाराम पंत, सुरेन्द्र सिंह रावत, सोवन ंिसंह रावत, शैलेन्द्र दर्शन, महिपाल सिंह नेगी, बलवन्त नेगी, जगमोहन रावत, अजय घनशाला, जगदम्बा डंगवाल, सुरेन्द्र रावत, नरेंद्र नेगी, राकेश नेगी, सोहन सिंह रावत, सतेन्द्र डंडरियाल ने कृष्णमोहन चौक परिसर, गैस एंजेसी पोखड़ा, हास्पिटल, आईटीआई पोखड़ा, विद्युत विभाग, डिग्री कालेज, पशु चिकित्सालय एवं डाकघर परिसर में आम, अमरूद, नींबू, मौसमी, अनार, अशोका, तेजपत्ता सहित फलदार, छायादार औषधि प्रजाति के सैकड़ो पौधों का रोपण किया। इस मौके पर कृषकों को इलायची सहित अन्य मसाला प्रजाति के पौधों का वितरण किया गया। भवान सिंह राणा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन गौरव जोशी, महेंद्र रावत ने किया। कार्र्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुख्य संयोजक पुष्कर जोशी, रामेश्वरी जोशी ने मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया।