भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी की कथित दलित विरोधी मानसिकता और दलित समाज के सम्मान के विरुद्ध की जा रही बयानबाजी के विरोध में शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून एवं उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने भाजपा के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। विरोध कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर दलित समाज के सम्मान और अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। नेताओं ने कहा कि दलित समाज के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मदन लाल, प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला, प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया अभिनव थापर, प्रदेश उपाध्यक्ष सी.पी. सिंह, प्रदेश महासचिव याकूब सिद्दीकी, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर पाल सिंह (गोगी), प्रदेश अध्यक्ष गोरखा विभाग अनिल बस्नेत सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नीरज त्यागी, महेंद्र नेगी गुरुजी , संजय गौतम, पूनम खंडारी, अशोक कुमार, नितेश राजोरिया, रोबिन त्यागी, सुनील जायसवाल, अनूप सक्सेना, ललित बद्री, वीरेंद्र पंवार, मुकीम अहमद भूरा, दीपक मधवाल, हरजीत सिंह, सूरत सिंह लम्मा, पिया थापा, गगन छज्जर, करण गगट, राजकुमार सिंह और अमित तलवार समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दलित समाज के सम्मान और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर पार्टी आगे भी अपनी आवाज मजबूती से उठाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *