मासिक धर्म के प्रति झिझक और भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : रोटरी क्लब ने श्रीयंत्र यूथ क्लब के सहयोग से स्कूल हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, किलकिलेश्वर में छात्राओं के लिए ‘रेड टॉक’ कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म में स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा उनसे जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सही एवं वैज्ञानिक जानकारी उपलब्ध कराना था।


मुख्य वक्ता गढ़वाल विवि की असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंका जोशी ने कहा कि मासिक धर्म एक स्वाभाविक जैविक प्रक्रिया है, जिसके प्रति समाज में व्याप्त झिझक और भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छता संबंधी सही आदतों को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब श्रीनगर के अध्यक्ष अनिल ढौडियाल, सचिव डॉ. हरीश भट्ट, कार्यक्रम संयोजक उषा चौधरी, दिनेश प्रसाद जोशी, डॉ. प्रदीप अंथवाल, प्रधानाचार्य डॉ. मीना सेमवाल, प्रवक्ता मंजू रावत, शकुंतला चौहान, अनुपम बहुगुणा आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *