मुस्कान मर्डर केस का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली; अस्पताल में कराया भर्ती

Spread the love

नई दिल्ली ,दिल्ली के चर्चित मुस्कान हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी आकिब उर्फ इमरान पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि आरोपी राजौरी गार्डन के नाला रोड से गुजरने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां ट्रैप लगाया।
पुलिस के मुताबिक, जैसे ही इमरान नाला रोड पर पहुंचा और उसने पुलिस टीम को देखा, उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें इमरान के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एनकाउंटर के बाद फॉरेंसिक साइंस लैब (स्नस्रु) की टीम ने मौके पर पहुंचकर बैलिस्टिक समेत अन्य अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब इन सबूतों की जांच कर रही है।
तिलक नगर के ओल्ड महावीर नगर इलाके में 26 अगस्त की शाम 21 वर्षीय छात्रा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान की घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से आरोपी इमरान फरार था।
पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, मुस्कान और इमरान की करीब डेढ़ साल से जान-पहचान थी। आशंका जताई जा रही है कि किसी दूसरे युवक से दोस्ती के शक में इमरान ने मुस्कान की हत्या की। हालांकि हत्या की असली वजह का पता पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आकिब उर्फ इमरान ड्रग्स का आदी बताया जा रहा है। उसके खिलाफ पहले से गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का एक मामला भी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।
मुस्कान के एक दोस्त के मुताबिक, इमरान का व्यवहार सामान्य नहीं था। वह लगातार मुस्कान का पीछा करता था और उससे बात करने की कोशिश करता था। बातचीत नहीं करने पर वह उसे परेशान करता था।
मुस्कान परिवार में तीन बहनों में से एक थी और उसका एक छोटा भाई आकाश है। वह पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम मॉडलिंग का काम भी करती थी।
घटना के वक्त मुस्कान अपनी मां और बहन के साथ ओल्ड महावीर नगर में किराये के मकान में रहती थी। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त को शाम करीब साढ़े पांच बजे मुस्कान घर में अकेली थी। इसी दौरान इमरान उसके घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर मुस्कान पर चाकू से हमला कर दिया।
मुस्कान की चीख सुनकर पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे और एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में शाम करीब 5.40 बजे इमरान को मुस्कान के घर में दाखिल होते हुए देखा गया।
मुस्कान और इमरान की पहली मुलाकात तिलक नगर स्थित स्द्ग1द्गठ्ठ र्ंशठ्ठद्ग त्र4द्व में हुई थी। इमरान वहां जिम ट्रेनर के तौर पर काम करता था, जबकि मुस्कान जिम में एक्सरसाइज करने आती थी।
जिम मालिक के मुताबिक, दोनों की जिम आने की टाइमिंग अलग-अलग थी। उन्होंने बताया कि इमरान के व्यवहार को लेकर पहले कभी कोई शिकायत नहीं मिली थी, हालांकि वह अक्सर देर से आता था। इसी वजह से उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
जिम मालिक ने यह भी बताया कि मुस्कान का जिम सब्सक्रिप्शन खत्म हो चुका था और करीब एक महीने पहले उसने भी जिम आना बंद कर दिया था। पुलिस अब आरोपी और मुस्कान के बीच संबंध, हत्या की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *