वंदना वर्मा समेत 41 पुलिसकर्मी मैन ऑफ द मंथ से सम्मानित

Spread the love

देहरादून। पुलिस कार्यालय देहरादून में आयोजित सैनिक सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
सम्मेलन के दौरान सुश्री वंदना वर्मा को विशेष रूप से उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने 14 जून 2026 को जोराघाट, असम में शहीद हुए स्वर्गीय स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह के पार्थिव शरीर को देहरादून स्थित उनके आवास तक निर्बाध और सम्मानपूर्वक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके योगदान के लिए विंग कमांडर अंशुल चतुर्वेदी, कमांडिंग ऑफिसर एवं असिस्टेंट प्रोवोस्ट मार्शल की ओर से भेजे गए प्रशस्ति पत्र के आधार पर उन्हें सम्मानित किया गया।
वहीं, दून चिकित्सालय चौक पर ड्यूटी के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, लगन और मेहनत से दायित्वों का निर्वहन करने वाले अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस विजय प्रसाद रतूड़ी को पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा प्रदान किए गए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
41 पुलिस कर्मियों को मिला मैन ऑफ द मंथ सम्मान
एसएसपी देहरादून ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 41 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ह्यमैन ऑफ द मंथह्ण सम्मान से नवाजा। इनमें कोतवाली डालनवाला के उपनिरीक्षक अश्वनी बलूनी, 40वीं वाहिनी पीएसी की अपर उपनिरीक्षक निशा राणा व महिला हेड कांस्टेबल पम्मी झा, कोतवाली ऋषिकेश के कांस्टेबल सौरभ वालिया व संदीप छावड़ी, कोतवाली नगर के अपर उपनिरीक्षक हरिप्रसाद, दूरसंचार के हेड कांस्टेबल महेश, थाना रायपुर के कांस्टेबल प्रदीप फर्सवाण व प्रवीन पंवार, कोतवाली डोईवाला के उपनिरीक्षक कमलेश गौड़ व कांस्टेबल देनेश रावत शामिल हैं।
इसके अलावा कोतवाली विकासनगर के हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कोतवाली मसूरी के उपनिरीक्षक पंकज महिपाल व कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार, थाना सेलाकुई के हेड कांस्टेबल धनवीर, स्थानीय अभिसूचना इकाई के कांस्टेबल देवेंद्र सिंह नेगी व कुलदेव सिंह, कोतवाली पटेलनगर के कांस्टेबल कैलाश पंवार, कोतवाली रायवाला के कांस्टेबल नंद किशोर, यातायात के अपर उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल आरती व होमगार्ड शैलेंद्र पाल को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में थाना नेहरू कॉलोनी के अपर उपनिरीक्षक अंशुल सिंह बत्र्वाल, थाना रानीपोखरी के अपर उपनिरीक्षक दिनेश खंडूरी, थाना बसंत विहार के थानाध्यक्ष शैंकी कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक दुर्गेश कोठियाल, उपनिरीक्षक सुनील नेगी, अपर उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार व कांस्टेबल हेमवती नंदन बहुगुणा, कोतवाली कैंट की महिला कांस्टेबल विनिता शर्मा भी शामिल रहीं। पुलिस लाइन देहरादून के हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह, अरविंद कंडारी, कांस्टेबल प्रमोद रावत, हेड कांस्टेबल कुलदीप विद्यार्थी, हेड कांस्टेबल अजय शाह और महिला कांस्टेबल प्रेमा बिष्ट, थाना राजपुर के उपनिरीक्षक अनित कुमार, कोतवाली प्रेमनगर के उपनिरीक्षक प्रद्युम्न सिंह नेगी, साइबर सेल देहरादून के हेड कांस्टेबल भरत रावत व महिला कांस्टेबल रचना को भी मैन ऑफ द मंथ सम्मान प्रदान किया गया।
एसएसपी ने सभी सम्मानित पुलिस कर्मियों को भविष्य में भी इसी तरह पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *