कोटद्वार-पौड़ी

सभी कर्मचारियों को मिलें पुरानी पेंशन का लाभ

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की ओर से आयोजित की गई बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार
एक अक्टूबर 2005 से पूर्व नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने के कैबिनेट निर्णय का राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने स्वागत किया है। कहा कि पेंशन बहाली के लिए सरकारी कर्मचारी पिछले कई वर्षों से संघर्ष कर रहे थे। इस दौरान मोर्चा ने वर्ष 2005 के बाद नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग की है। कहा कि प्रदेश में अपनी सेवाएं देने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलना चाहिए।
गुरुवार को संयुक्त मोर्चा की ऑनलाइन बैठक अयोजित की गई। प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डी सी पसबोला ने कहा कि प्रदेश सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है। इससे कर्मचारियों को काफी राहत मिली है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है, लेकिन अब भी 2005 के बाद नियुक्ति पाने वाले कर्मचारी पुरानी पेंशन बाहली की मांग उठा रहे हैं। ऐसे में उनक हाथ निराशा ही लगी है। कहा कि सरकार को उनकी उनकी समस्या को लेकर भी ध्यान देना होगा। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की प्रांतीय उपाध्यक्ष योगिता पंत ने सरकार से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार अगर वास्तव में कर्मचारियों का मन बदलना चाहती है तो सभी कर्मचारियों की एकमात्र मांग पुरानी पेंशन बहाल कर दी जानी चाहिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के आईटी प्रभारी अवधेश सेमवाल ने कहा कि हजारों कर्मचारी पेंशन की मांग कर रहे हैं लेकिन कुछ सौ कर्मचारियों की मांग मानकर सरकार ने हजारों कर्मचारियों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। निर्णय लिया गया कि सभी जनपदों में मोर्चा द्वारा 10 जनवरी को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जयदीप रावत , गढ़वाल मंडल संरक्षक जसपाल सिंह रावत, गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट, कुमाऊं मंडल महासचिव सुबोध कांडपाल एवं गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष रश्मि गौड़ द्वारा प्रतिभाग किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!