सर्वधर्म समभाव से मजबूत होगी सामाजिक एकता

Spread the love

डोईवाला। अपेक्स फाउंडेशन की ओर से डोईवाला की जागरूक महिलाओं के सहयोग से सर्वधर्म समभाव और महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।डोईवाला में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने किया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती, आपसी भाईचारे, सम्मान और सभी धर्मों के प्रति समान भाव रखने से ही संभव है। आयोजित समिति की अनीता अग्रवाल ने कहा कि डोईवाला में महिलाओं को जागरूक और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास हो रहे है। जिला पंचायत अध्यक्ष और कासिम अली ने महिलाओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नगीना रानी, कुसुम सिद्धूृ, कांग्रेस महिला नगर अध्यक्ष रश्मि देवराडी, सुषमा चौधरी, राजवीर खत्री, आकाश, शार्दुल नेगी, मंजू राजपूत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *