सीआईएमएस ईयूए एवं यूआईएचएमटी और गढ़वाल राइफल्स के बीच हुआ एमओयू

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, लैंसडौन में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने, उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने तथा शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘सजग इंडिया अभियान’ के अंतर्गत ‘मिशन एजुकेशन सुपर 300’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीआईएमएस ईयूए एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून तथा गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के बीच ‘मिशन एजुकेशन-सुपर 300’ के अंतर्गत समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर किया गया।


‘सजग इंडिया’ अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत अब तक 1,500 से अधिक विद्यालयों में पहुंचकर लगभग 8 लाख युवाओं से संवाद किया जा चुका है, जो अभियान की व्यापक पहुंच और प्रभाव को दर्शाता है। इसी क्रम में ‘मिशन एजुकेशन सुपर 300’ के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों, आपदा प्रभावित परिवारों तथा जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में सजग इंडिया टीम द्वारा गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर तथा जी.आर.एस. कैंप, कोटद्वार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अग्निवीरों के साथ-साथ आर्मी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, कैंटोनमेंट बोर्ड एवं जयहरीखाल इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को नशामुक्ति, एंटी-ड्रग्स एवं युवा जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में सीआईएमएस ईयूए एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून तथा गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के बीच ‘मिशन एजुकेशन-सुपर 300’ के अंतर्गत समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गढ़वाल राइफल्स के आश्रितों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसके अंतर्गत सेवारत एवं सेवानिवृत्त सैनिकों, दिव्यांग सैनिकों, बैटल कैजुअल्टी, अग्निवीरों तथा सेवा के दौरान वीरगति प्राप्त सैनिकों के बच्चों और वीर नारियों के आश्रितों को उच्च शिक्षा के लिए शैक्षणिक सहायता एवं छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी, विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर, श्रीमती रेखा नेगी चेयरपर्सन, परिवार कल्याण संगठन, एडवोकेट ललित जोशी, सदस्य, राज्य मानसिक स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखंड तथा चेयरमैन, सी.आई.एम एस और ग्रुप ऑफ कॉलेज, देहरादून आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *