स्नातक एवं स्नातकोत्तर में सात सितंबर तक लें प्रवेश

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के तृतीय, पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश एवं शुल्क पोर्टल पुन: खोल दिया है। पोर्टल 31 अगस्त से सात सितंबर रात 10 बजे तक खुला रहेगा। यह सुविधा निर्धारित न्यूनतम क्रेडिट आवश्यकता पूरी करने वाले विद्यार्थियों के लिए है।

विवि के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसांई ने बताया कि तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर यूजरनेम एवं पासवर्ड से लॉगिन कर शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं ईयर-बैक विद्यार्थियों को शुल्क जमा करना होगा। पंचम एवं सप्तम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को दस्तावेज सत्यापन के बाद रोल नंबर के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। विद्यार्थियों को सात सितंबर तक दस्तावेज सत्यापन सहित प्रवेश की सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *