कोटद्वार-पौड़ी

वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित 05 व्यक्ति घायल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : मैटाकुण्ड (राजस्व क्षेत्र) के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में वाहन चालक सहित पांच लोग घायल हो गये है। घायलों को सतपुली पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यूकर 108 एम्बुलेन्स की मदद से उपचार हेतु हंस फाउन्डेशन हास्पिटल सतपुली कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
सोमवार को दोपहर पौने एक बजे करीब पुलिस कंट्रोल रूम पौड़ी से थाना सतपुली पर सूचना प्राप्त हुई कि मैटाकुण्ड (राजस्व क्षेत्र) के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना सतपुली पुलिस मय एसडीआरएफ टीम के साथ थाना सतपुली से रवाना होकर घटनास्थल पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार वीरेन्द्र सिंह पुत्र तीरथ सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बन्दूण दुधारखाल, थाना सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल दुधारखाल से बारात लेकर ग्राम मलेठी/पाटीसैंण आया था। पाटीसैंण से बारात वापसी आते समय राजकीय इंटर कॉलेज मैटाकुण्ड के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पहाड़ी से जा टकराया। दुर्घटना में चालक सहित 05 व्यक्ति घायल हुए है। घायलों को सतपुली पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यूकर 108 एम्बुलेन्स की मदद से उपचार हेतु हंस फाउन्डेशन हास्पिटल सतपुली भेजा गया, जिनका उपचार चल रहा है। दुर्घटना में बीरेंद्र सिंह पुत्र तीरथ सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बन्दूण दुधारखाल, पौड़ी गढ़वाल, अमन रावत पुत्र मनवीर सिंह रावत उम्र 21 वर्ष, कान्ता प्रसाद खन्तवाल पुत्र चन्द्र मोहन खन्तवाल उम्र 29, पंकज पुत्र युद्धवीर उम्र 30 वर्ष, मनिन्दर पुत्र रणवीर सिंह उम्र 28 वर्ष घायल हो गये। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक सोहन लाल, हेड कांस्टेबल कुलदीर्प ंसह, चालक जगदीश सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!