गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में 1.70 लाख ने किए दर्शन

Spread the love

उत्तरकाशी। मौसम की दुश्वारियों के बीच भी गंगोत्री- यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं आई है। प्रतिदिन हजारों की तादाद में बाहरी प्रान्तों से श्रद्धालु गंगोत्री और यममुनोत्री धाम में दर्शन के लिये आ रहे हैं। यात्रा के दो सप्ताह के अंदर ही 1.70 लाख श्रद्धालु दोनों धामों पर सुरक्षित दर्शन कर चुके हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने गंगोत्री धाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर यात्रा रुट पर नियुक्त ड्यूटियों को चेक किया। उन्होंने बरसात व विपरीत परिस्थितियों मे ड्यूटी पर तैनात पुलिस के जवानों का हौसला अफजाई कर उनकी समस्याओं को सुना तथा सभी को सजग रहते हुये पुरे मनोयोग के साथ ड्यूटी करने की बात कही। यात्री पंजीकरण केन्द्र हीना पर तैनात सभी कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सभ्य एवं मृदु व्यवहार तथा यात्री रिकार्ड को सही तरीके से मेन्टेन करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही संवेदशील स्थानों हेलगुगाड, स्वारीगाड, गंगनानी, डबरानी, सुक्की आदि का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा के इन्तजामों का भी जायजा लिया। उन्होंने गंगोत्री धाम व घाट पर तैनात पुलिस बल, फायर, एसडीआरएफ व क्यूआरटी को घाटों पर सर्तक रहने तथा मन्दिर में श्रदालुओं को सीरियल के हिसाब से दर्शन कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल से प्ररांभ हुई चारधाम यात्रा में अबतक 1.69114 तीर्थ यात्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के सुरक्षित दर्शन कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *