बैतडी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 11लोग हुए घायल

Spread the love

 

पिथौरागढ़। नेपाल में बैतडी जिले में एक सवारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई व 11 लोग घायल हो गए। सोमवार को बैतडी के देहिमांडो से वाहन संख्या 1 ज 295 गिरेगडा जाते समय पंचेश्वर 5 तिलपुर बैंड के पास बेकाबू होकर गहरी खाई में जा गिरी। नेपाल पुलिस के डीएसपी शाही ने बताया पंचेश्वर गांव पालिका 5 के 55 वर्षीय महादेव भट्ट की मौके पर ही मौत हो गयी। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *