यूक्रेन की राजधानी कीव में गोलीबारी की घटना, कम से कम 5 लोगों की मौत

Spread the love

कीव, यूक्रेन की राजधानी कीव में एक व्यक्ति द्वारा गोलीबारी किए जाने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लित्स्को ने यह जानकारी दी है। यूक्रेन के गृह मंत्री इहोर क्लिमेंको ने बताया कि एक सुपरमार्केट में कुछ लोगों को बंधक बना लिया गया था और हमलावर ने पुलिस अधिकारियों पर गोली चलाई। इसके बाद हमलावर भी मार गिराया गया।
कीव पुलिस ने बताया कि यह घटना शहर के दक्षिणी होलोसीव्स्की जिले में हुई। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि हमलावर ने राहगीरों पर गोली चलाई और फिर सुपरमार्केट में घुस गया। इसके बाद उसने कई लोगों को बंधक बना लिया। इस दौरान विशेष बलों ने संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने गोलीबारी कर दी। इस दौरान पुलिस की संदिग्ध से मुठभेड़ हुई, जिसमें हमलावर मारा गया।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा, घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। फिलहाल 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। पीड़ित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। 10 लोग इस समय चोटों और सदमे के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। सभी को जरूरी सहायता दी जा रही है। 4 बंधकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। नेशनल पुलिस और सुरक्षा सेवा के अधिकारी जांच में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *