11 एसोसिएट प्रोफेसर को मिली पदोन्नति

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि में कॅरिअर एडवांसमेंट योजना (कैस) के अंतर्गत शिक्षकों को पदोन्नति मिली है। जिससे 11 एसोसिएट प्रोफेसर अब प्रोफेसर बन गए हैं। जबकि 2 सहायक प्रोफेसरों को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति दी गई है। विवि कार्य परिषद की स्वीकृति के उपरांत पदोन्नत हुए शिक्षकों को तैनाती भी मिल गई है।
गढ़वाल विवि में पदोन्नति के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत साक्षात्कार आयोजित किए गए। जिसमें एसोसिएट प्रोफेसर और सहायक प्रोफेसरों की ओर से भाग लिया गया। कुल 21 शिक्षक न साक्षात्कार की प्रक्रिया में शामिल हुए। जिसमें से 13 शिक्षकों का पदोन्नति हेतु चयन किया गया। गत चार फरवरी को कार्य परिषद की बैठक में चयनित अभ्यर्थियों के लिफाफे खोले गए। विवि के उपकुलसचिव डॉ. संजय ध्यानी के मुताबिक एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राजेंद्र फत्र्याल व डॉ. दीपक भंडारी (जंतु विज्ञान), डॉ. प्रशांत कंडारी (अर्थशास्त्र), डॉ. मुनीष कुमार (वानिकी ), डॉ. राकेश ड्योढ़ी व डॉ. रश्मि ड्योढी (पर्यटन), डॉ. एससी सती व डॉ. एमसी पुरोहित (रसायन विज्ञान), डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी (बायोटेक्नोलॉजी), डॉ. कुसुम डोबरियाल (संस्कृत) व डॉ. गुड्डी बिष्ट (हिंदी) को प्रोफेसर पद पर पदोन्नति दी गई है। सहायक प्रो. डॉ. ममता आर्य (बायोटेक्नोलॉजी) और डॉ. बृजेश गांगिल (कंप्यूटर साइंस) का एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति हुई है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *