आर वैशाली ने रचा इतिहास, चेस कैंडिडेट्स जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला

Spread the love

साइप्रस,भारत की आर वैशाली ने फाइड महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 जीत लिया है. इसके साथ वो ये टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं. इस जीत के साथ उन्होंने इस साल के आखिर में होने वाले महिला वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले के लिए भी क्वालीफाई कर लिया. जहा उनका मुकाबला चीन की मौजूदार चैंपियन जू वेनजुन से होगा. जो पांच बार की विश्व चैंपियन हैं और पिछले कुछ सालों में उन्होंने महिलाओं के शतरंज में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है.
24 साल की वैशाली ने बेहद रोमांचक अंदाज में यह बड़ी कामयाबी हासिल की. उन्होंने आखिरी राउंड में सफेद मोहरों से खेलते हुए कैटेरीना लागनो को 8.5 के स्कोर से हराया. वैशाली ने अपने प्रतिद्वंद्वियों से आधा पॉइंट ज्यादा बनाकर जीत हासिल की.
हालांकि वैशाली की जीत में उनके ही हमवतन खिलाड़ी दिव्या देशमुख का बड़ा हाथ है. क्योंकि वैशाली को टूर्नामेंट जीतने के लिए दिव्या को अपना मैच जीतने ये ड्रॉ कराने की जरूरत थी. उसके बाद दिव्या देशमुख ने बिबिसारा असाउबायेवा के साथ मैच ड्रॉ खेलकर वैशाली की जीत पक्की कर दी. चूंकि असाउबायेवा ने इस राउंड की शुरुआत वैशाली के बराबर पॉइंट्स के साथ ही की थी, इसलिए इस ड्रॉ ने वैशाली की जीत को निर्णायक बना दिया. अग दिव्य हार जाती तो फिर वैशाली का भी सपना टूट जाता.
आर वैशाली ने टूर्नामेंट की शुरुआत सबसे कम रेटिंग वाले खिलाड़ियों में से एक के तौर पर की थी. वैशाली का सफर 2024 में डी गुकेश के शानदार सफर जैसा ही रहा, जब उन्होंने भी तमाम मुश्किलों को पार करते हुए कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता था. 2024 में 7.5 पॉइंट्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहने के बाद, वैशाली ने इस बार अपने प्रदर्शन में एक पॉइंट का सुधार किया और शीर्ष पुरस्कार अपने नाम किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *