औचक निरीक्षण में गायब मिले 11 सफाई कर्मचारी

Spread the love

हल्द्वानी। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ड़ मनोज कांडपाल ने शनिवार को वार्ड 24 और वार्ड 32 का औचक निरीक्षण कर सफाई कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान दोनों वार्डों में सफाई कार्य करने के बजाय 11 सफाई कर्मचारी गैरहाजिर मिले। मामले में नगर आयुक्त को दी गई रिपोर्ट के अनुसार सभी कर्मचारी डबल ड्यूटी के नाम पर गायब थे।
जानकारी के अनुसार शनिवार को शाम की पाली में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ड़ मनोज कांडपाल और सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने वार्ड 24 और 32 का निरीक्षण किया। वार्ड 24 में सफाई नायक विजयपाल की मौजूद्गी में 8 कर्मचारी सफाई कार्य करते मिले। जबकि 3 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इसके बाद वार्ड 32 के निरीक्षण के दौरान सफाई नायक सुरेश लाल की अगुवाई में 4 सफाई कर्मचारी ही काम करते मिले। 8 सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर ही नहीं आए। पूछताछ करने पर वार्ड 32 के सफाई नायक ने ड़क कांडपाल को बताया कि अनुपस्थित रहे सभी 8 कर्मचारी डबल कार्य कर रहे हैं। लेकिन जब उन्होंने डबल कार्य के बारे में पूछा तो सफाई नायक समझा ही नहीं सका। मामले में ड़क कांडपाल ने नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय को रिपोर्ट बनाकर भेजी है। नगर आयुक्त का कहना है कि सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *