केदारनाथ यात्रा में पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी के 1120 जवान रहेगें तैनात

Spread the love

रूद्रप्रयाग : पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल ने सोमवार को केदारनाथ यात्रा में तैनात होने वाले पुलिस बल की ब्रीफिंग की। इस दौरान उन्होंने समस्त पुलिस बल को अतिथि देवो भव: के भाव से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि उत्तराखंड पुलिस का मित्रता, सेवा, सुरक्षा का ध्यये पूरा हो। मौके पर पुलिस अधीक्षक विशाखा अशोक भदाणे की मौजूद रहीं।
आगामी 10 मई को शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए श्रद्धालुओं की प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण व यातायात प्रबन्धन के लिए पुलिस महानिरीक्षक ने केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों से ब्रीफिंग की। एसपी द्वारा यात्रा प्लान और पुलिस की तैयारियों को लेकर जानकारी दी गई। उन्होंने वैकल्पिक मार्ग, लैंडस्लाइड एरिया की जानकारी दी। साथ ही बताया कि पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग को यातायात का नोडल व सीओ गुप्तकाशी को केदारनाथ यात्रा व्यवस्था का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। भरोसा दिलाया गया कि पुलिस यात्रा में उत्कृष्ट कार्य करेगी। एसपी ने पुलिस द्वारा जनपद में किए गए विशेष कार्यों की जानकारी भी दी। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि केदारनाथ यात्रा को देखते हुए जनपद रुद्रप्रयाग की सभी सीमाओं से लेकर जिले के सभी थाना, चौकियों, पुलिस लाइन, चेक पोस्ट आदि से लेकर केदारनाथ धाम तक 4 पुलिस उपाधीक्षक, 16 निरीक्षक, 24 उपनिरीक्षक, 14 महिला उपनिरीक्षक, 44 अपर उपनिरीक्षक, 440 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 64 महिला आरक्षी, 1 कम्पनी 2 प्लाट्रून पीएसी सहित कुल 120 कार्मिक तैनात होंगे, जबकि 6 सब टीम एसडीआरएफ कुल 48, 30 फायर कार्मिक, 7 जल पुलिस कार्मिक, 3 निरीक्षक यातायात, 5 उपनिरीक्षक यातायात, 16 मुख्य आरक्षी और आरक्षी यातायात, 60 होमगाड्र्स, 225 पीआरडी जवान सहित कुल 1120 कार्मिक तैनात किए जाएंगे। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल, सहायक सेनानायक 46 वीं वाहिनी अविनाश वर्मा (हाल पुलिस उपाधीक्षक केदारनाथ यात्रा) प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, निरीक्षक यातायात, अभिसूचना, संचार, एसडीआरएफ, प्रभारी जिला कमाण्डेन्ट होमगाड्र्स, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी, सहित सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, शाखा प्रभारी व यात्रा व्यवस्था में नियुक्त होने वाले पुलिस कर्मी मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *