कोटद्वार-पौड़ी

12 जुलाई को एक पेड़ पुरानी पेंशन बहाली के नाम

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, उत्तराखण्ड के तत्वाधान में आगामी 12 जुलाई को एक पेड़ पुरानी पेंशल
बहाली के नाम पर लगाया जायेगा। पौड़ी जनपद के भी मोर्चा से जुड़े सभी कर्मचारी भी पुरानी पेंशन बहाली के नाम पर
एक पेड़ लायगेगें। पूरे देश भर में करीब साठ हजार कर्मचारी पेड़ लगायेगें।
राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की कोर कमेटी ने आन लाइन बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के
नेतृत्व में आयोजित की। बैठक में कहा गया कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुक्त मोर्चा
लगातार प्रयासरत और संघर्षरत है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12जुलाई 2020 को देश हित में पूरे देश के साठ
लाख एनपीएस कार्मिक एक पेड़ लगायेगें जिससे स्वच्छ भारत एवं स्वच्छ पर्यावरण के साथ-साथ पुरानी पेंशन की
आवाज को जन-जन तक पहुंचाना है। बैठक में सभी एनपीएस कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी, सफाई कर्मी, रेलवे कर्मी,
पुलिस कर्मी, बैंक कर्मियों से उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। सीताराम पोखरियाल प्रदेश सयोंजक राष्ट्रीय
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा, उत्तराखण्ड ने बताया कि पेंशन कर्मचारियों का बुढ़ापे का सहारा है, लेकिन कर्मचारियों
की पेंशन को बंद कर दिया गया है। प्रदीप सरल, क्रांति सिंह उत्तर प्रदेश, डॉ. अनिल स्वदेशी दिल्ली विश्वविद्यालय, जसबीर
सिंह तलवाड़ा पंजाब, एलडी चौहान हिमाचल, संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे छत्तीसगढ़, डॉ. पंकज प्रजापति गुजरात, स्संप्त कुमार
स्वामी तेलंगाना,जगदीश यादव मध्य प्रदेश, उत्तराखंड प्रदेश संयोजक मिलिंद बिष्ट, सह संयोजक सीताराम पोखरियाल,
देवेन्द्र बिष्ट, जयदीप रावत, जसपाल रावत, सौरव नौटियाल ने एक पेड़ पुरानी पेंशन के नाम कार्यक्रम को सफल बनाने
का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!