उत्तराखंड

12 सूत्री मांगों के को लेकर आशाओं ने चितई गोल्ज्यू मंदिर में लगाई गुहार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। वेतनमान फिक्स करने समेत लंबित 12 सूत्रीय मांगों के निराकरण को बीते 26 दिनों से धरने में बैठी आशाओं ने अब न्याय के देवता चितई गोल्ज्यू मंदिर में गुहार लगाई है। शुक्रवार को मंदिर पहुंची आशाओं ने सरकार की सदबुद्धि के लिए अर्जी लिख भगवान से प्रार्थना की। गौरतलब है, कि बीते 26 दिनों से न्यूनतम वेतनमान 21 हजार करने समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आशाएं कार्य बहिष्कार पर हैं। शुक्रवार को भी आशाएं कार्य बहिष्कार पर रहीं। आशाओं ने चितई मंदिर में गुहार लगाई। साथ ही मालरोड स्थित गांधी पार्क में धरना दिया। सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए जमकर नारेबाजी की। आशाओं ने कहा कि सरकार उनकी उपेक्षा कर रही है। जिस कारण आशाएं आक्रोशित है। एक स्वर में आशाओं ने मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर सड़कों में उतकर आंदोलन को तेज करने भी चेतावनी दी। यहां धरने में जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी, ममता तिवारी, नीमा जोशी, ममता आर्या, माया देवी, पदमा पांडेय, उमा, चंद्रा, शांति समेत कई दर्जनों आशाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!