चमोली में मिले कोरोना के 126 नये केस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
चमोली।
जनपद चमोली में बुधवार को कोरोना के 126 नए मामले सामने आए। जिसमें गैरसैंण से 36, गोपेश्वर से 33, कर्णप्रयाग से 16, थराली से 12, जोशीमठ से 9, पोखरी 8, चमोली से 5, घाट से 3, नारायणबगड से 2 तथा गौचर व देवाल से 1-1 व्यक्ति शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 4475 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है, हालांकि इसमें से 3666 लोग ठीक हो चुके हंै और 809 अभी एक्टिव केस हैं।
कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नॉट मशीन से भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। बुधवार को 633 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 83415 व्यक्तियों के सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 69033 सैंपल नेगेटिव तथा 4349 सैंपल पॉजिटिव मिले और 2049 लोगों की रिर्पोट आनी बाकी है। गौचर प्रवेश सीमा पर बाहरी प्रदेशों से आने वाले 450 तथा गैरसैंण बैरियर पर 310 व्यक्तियों व्यक्तियों के सैंपल जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *