Uncategorized

15 वर्षीय किशोर में कोरोना पुष्टि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

15 वर्षीय किशोर में कोरोना पुष्टि
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में कोरोना का एक और मामला सामने आया है। दिल्ली से पिथौरागढ़ पहुंचे एक 15 वर्षीय किशोर में कोरोना पुष्टि हुई है। पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को संस्थागत क्वारंटाइन से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया है। सीमांत जनपद में एक और प्रवासी में कोरोना की पुष्टि हुई है।
प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक सात दिन पूर्व दिल्ली से एक युवक अपने माता-पिता के साथ पिथौरागढ़ पहुंचा था। प्रशासन ने तीनों को चंडाक स्थित संस्थागत क्वारंटाइन कर सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी भेजा था। बुधवार देर शाम किशोर की सैंपल रिपोर्ट मुख्यालय पहुंची है। जिसमें किशोर में कोरोना होने की पुष्टि हुई है। किशोर कनालीछीना विकासखंड के एक गांव का रहने वाला है।
सीमांत क्षेत्र में कोरोना पॉजीटिव के मामले अब बढ़कर 65 हो गए हैं। बेस अस्पताल में भर्ती 14 रोगियों को इलाज किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि सभी रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!