बोर्ड परीक्षार्थियों को हस्त निर्मित मास्क उपलब्ध कराये

अल्मोड़ा। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री बिट्टु कर्नाटक नेअल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र के बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर द्वितीय चरण की बोर्ड परीक्षा में छात्र-छात्राओं को हस्त निर्मित मास्क उपलब्ध कराये। तीन दिनों तक चली परीक्षा में हवालबाग ब्लाक के इंटर कॉलेज ज्योली, राइंका हवालबाग, राइंका स्यालीधार, राइंका खूंट, राइंका रेंगल, राइंका डीनापानी, कृषि इंटर कॉलेज विजयपुर पाटिया, राइंका लोधिया,भैसियाछाना ब्लॉक के राइंका बाड़ेछीना, राइंका पेटसाल, राइंका नौगांव, राइंका भल्युटा, लमगड़ा ब्लाक के राबाइंका जलना,राइंका जसकोट, हाईस्कूल ढौ़रा, हाईस्कूल पौधार पोंधार में बोर्ड परीक्षार्थियों, शिक्षक एवं कर्मचारियों को मास्क उपलब्ध कराये। मास्क वितरित करने में प्रधान ज्योली देव सिंह भोज, बीडीसी सदस्य खड़क सिंह बिष्ट, प्रधान गौरव कांडपाल, प्रधान गोपाल तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरीश बनौला, इंटक जिलाध्यक्ष दीपक मेहता,पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य डूंगरी भुवन मटेला, समाज सेवी गिरीश बिष्ट, जिला ड्रग्स एसोसिएशन के सदस्य संजय बाल्मीकि, पूर्व सैनिक राजेंद्र बिष्ट, समाज सेवी कृष्णा रावल, प्रधान पभ्या दौलत सिंह, राकेश बिष्ट, पप्पू बिष्ट, ललित टम्टा, दीप्ति, नवीन टम्टा, गोविंद बिष्ट, मनीष बिष्ट, हरीश नेगी सहित कई लोगों ने सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *