उपनल कर्मचारियों को बिना नोटिस हटाए जाने से उपनल कर्मचारी संघ खफा

अल्मोड़ा। गोविंद सिंह मेहरा राजकीय चिकित्सालय रानीखेत में तैनात उपनल कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए हटाए जाने से उपनल कर्मचारी संघ ने रोष व्यक्त किया। मामले को लेकर संघ पदाधिकारियों ने सीएमओ अल्मोड़ा के पत्र भेज संविदा कर्मचारियों की सेवा शर्ते पूर्व की भांति जारी रखने की मांग की है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कोरोना काल में सरकार के आदेश के बाद भी उपनल कर्मचारियों को बिना नोटिस नौकरी से हटा दिया है। इसके साथ बीते सात माह से कर्मचारियों को वेतन का भी भुगतान नहीं किया गया है। जिससे कर्मचारी मानिसक तनाव से गुजर रहे है। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि बिना नोटिस प्रबंधन समित ने कर्मचारीयों को नौकरी से हटा दिया है। उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा मनीष वर्मा ने कहा कि बिना नोटिस हटाए गए कर्मचारियों को दो सप्ताह के भीतर वापस नौकरी में नहीं रखा गया तो संघ की ओर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिले भर में उपनल कर्मचारी कार्यबहिष्कार करेगें। महामंत्री उपनल संविदा कर्मचारी संगठन ट्रेड यूनियन महांमत्री शेखर भट्ट ने भी हटाए कर्मचारियों को वापस बहाल करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *