नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 170 लोगों ने कराया उपचार

श्रीनगर गढ़वाल : रोटरी क्लब श्रीनगर ने मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से रामलीला मैदान श्रीनगर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शिविर में मैक्स हॉस्पिटल से न्यूरो फिजिशियन डॉ. दृष्टि गुप्ता व कार्डियोलोजिस्ट डॉ. नवीन नाथ ने 170 लोगों का हेल्थ चेकअप किया। शिविर में 90 लोगों की बीपी, सूगर की जांच एवं 40 लोगों की ईसीजी की गई। शिविर में डॉ. दृष्टि गुप्ता ने हृदय एवं नशों की बीमारी के लक्षणों के बारे में लोगों को जानकारी दी। रोटरी क्लब श्रीनगर के अध्यक्ष राहुल कपूर ने सभी डॉक्टरों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरीश भट्ट द्वारा किया गया। इस अवसर पर बृजेश भट्ट, के बी थपलियाल, खिलेन्द्र चौधरी, राजेंद्र भंडारी, ओपी गोदियाल, उषा चौधरी, एसपी घिल्डियाल अनूप घिल्डियाल, मो आसिफ, मनीष कोठियाल, दिनेश जोशी, क्लब सचिव डॉ. केके गुप्ता आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *