शिविर में 172 लोगों ने कराई जांच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : थलीसैंण ब्लॉक के मिलन केंद्र में प्राईम हॉस्पिटल काशीपुर द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 172 लोगों की जांच कर नि:शुल्क दवाई वितरित की गई।
शुक्रवार को आयोजित शिविर में प्रेम हॉस्पिटल काशीपुर के एमडी विमल बोहरा ने सभी पूर्व सैनिकों एवं क्षेत्र वासियों को प्रेम हॉस्पिटल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन में पूर्व सैनिकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। शिविर में डॉ. फैजान अंसारी, डॉ. मुसाहिर अली, गौरव कुमार, रमन प्रजापति, मैनेजर रवि भूषण, दीपक नेगी, संजीव ने लोगों की जांच की। कुछ पीड़ितों को काशीपुर के लिए रेफर किया गया। जिनके आने-जाने की व्यवस्था और नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था हॉस्पिटल की ओर से की जायेगी। इस मौके पर प्राइम हॉस्पिटल काशीपुर के एमडी विमल बोहरा ने पूर्व सैनिकों को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सचिव राजकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कलम सिंह, भोपाल सिंह, आशाराम पोखरियाल, दर्शन सिंह, बलबीर सिंह, महावीर सिंह, बालम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *