राइंका कांडई दशज्यूला के भवन निर्माण को मिले 175.49 लाख

Spread the love

रुद्रप्रयाग(। राजकीय इंटर कॉलेज कांडई दशज्यूला के विद्यालय भवन निर्माण के लिए 175.49 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति पर विधायक आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत का आभार व्यक्त किया। विधायक नौटियाल ने कहा कि स्थानीय जनता द्वारा लंबे समय से विद्यालय भवन के निर्माण की मांग की जा रही थी जिसके लिए वह लगातार प्रयास कर रही थी। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति न केवल विद्यार्थियों के बेहतर शैक्षिक वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह क्षेत्र के समग्र शैक्षणिक विकास में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कहा कि छात्रो को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए संसाधनों का विकास करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि 175.49 लाख रुपये की लागत से भवन निर्माण का कार्य जल्द प्रारम्भ किया जाएगा। कहा कि हमारी सरकार शिक्षा सुधार एवं छात्र कल्याण के लिए पूर्ण समर्पित है। जिला पंचायत सदस्य सारी वार्ड जयवर्द्धन कांडपाल ने विधायक नौटियाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं प्रेरणादायक शिक्षण वातावरण प्राप्त होगा। इससे शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय की कार्यक्षमता दोनों में वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *