दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में चूक; बैरियर तोड़कर घुसी कार, स्पीकर की कार पर स्याही फेंकी

Spread the love

नईदिल्ली, दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। सोमवार को एक कार विधानसभा परिसर का बैरियर तोड़कर अंदर घुस गई। बताया जा रहा है कि वाहन गेट नंबर 2 से अंदर घुस गया, जिससे सुरक्षाकर्मियों में दहशत फैल गई और अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। वाहन सवार ने स्पीकर के वाहन पर स्याही भी फेंकी है। इसके बाद वह सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए मौके से फरार हो गया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाहन विधानसभा परिसर में प्रवेश करने से पहले बैरियर से टकरा गया था। इस दौरान गेट पर खड़े सुरक्षाकर्मी भी उसे रोक नहीं सके। वाहन किसका और उसमें कौन सवार था, इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल शुरू कर दी है। शहर में भी वाहन को ढूंढने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली विधानसभा को 2 बार बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिल चुकी है। एक बार उसने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को भी धमकी दी थी। पिछले महीने की धमकी भेजने वाले ने ईमेल में लिखा था कि वह संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चाहता हैं, इसलिए परिसर में मौजूद लोगों को हटा लिया जाए। उसने ईमेल में उग्र और विवादित नारे भी लिखे थे। ईमेल भेजने वालों में खालिस्तान का जिक्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *