कोटद्वार-पौड़ी

2022 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कांग्रेस सोशल मीडिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नितिन रावत ने पूर्व काबीना मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह नेगी और महापौर श्रीमती हेमलता नेगी से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 पर चर्चा की। नितिन रावत ने कहा कि आज का युग आईटी का युग है, विधानसभा चुनाव 2022 को देखते हुए कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों का सहारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2022 में निश्चित ही कांग्रेस पार्टी उत्तराखण्ड में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। 
जिलाध्यक्ष बनने के बाद नितिन रावत पहली बार बुधवार को कोटद्वार पहुंचे। कांग्रेस ने उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर नितिन रावत को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्हें जिलाध्यक्ष पौड़ी गढ़वाल (कोटद्वार) सोशल मीडिया के रूप में नियुक्त किया गया है। मूल रूप से नितिन रावत पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड कल्जीखाल के घंड़ियाल के निवासी हैं। इससे पहले भी जिलाध्यक्ष रहते हुए अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं। नितिन रावत 2014 में डीएवी महाविद्यालय में एनएसयूआई से जुड़े व अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, 2016 में देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी में महासचिव रहे फिर वरिष्ठ महासचिव की जिम्मेदारी मिली। उनकी बढ़ती सक्रियता को देख संगठन ने लोकसभा चुनाव 2019 में प्रभारी पौड़ी बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!