केदारों ने किया प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी जयन्त प्रतिनिधि। पौड़ी : हिमालयन संविदाकार ठेकेदार…
Month: August 2024
ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी जयन्त प्रतिनिधि। पौड़ी : हिमालयन संविदाकार ठेकेदार समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को लोनिवि कार्यालय में धरना देते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान आक्रोशित ठेकेदारों ने अपनी 19 सूत्रीय मांगे जल्द पूरी नहीं होने पर प्रदेशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। हिमालयन संविदाकार ठेकेदार समिति ने लोनिवि प्रांतीय खंड के कार्यालय में धरना दिया। इस दौरान समिति के सचिव प्रदीप असवाल, सुनील नेगी, खुशाल सिंह नेगी, आशीष थपलियाल आदि ने कहा कि पिछले लंब समय से ठेकेदार विभिन्न समस्याओं के हल की मांग कर रहे है, लेकिन उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने 10 करोड़ तक के काम प्रदेश के लोगों को ही देने, निविदा में स्थाई व मूल निवास प्रमाणपत्र की अनिवार्यता करने, 5 करोड़ तक के कार्य सिंगल ब्रिड सिस्टम से करने, केंद व राज्य सरकार के बजट के 80 फीसदी तक के निर्माण कार्य प्रदेश के ही ठेकेदारों को देने, बड़े कार्यों को छोटे कार्यों में बदलने का अधिकार खंडीय कार्यालय के अधिशासी अभियंता को देने की मांग उठाई। कहा कि जल्द मांगे पूरी नही होने पर प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर क्रांति किशोर नेगी, सुबोध नौटियाल, सुरेंद्र नेगी, रवि बिष्ट, हरीश रतूड़ी आदि ठेकेदार शामिल रहे।
कार्यशाला में शिक्षा को लेकर किया जागरूक
जयन्त प्रतिनिधि। पौड़ी : उत्तराखण्ड मुक्त विवि के माध्यम से उत्तराखण्ड के दूरस्थ क्षेत्र में शिक्षा…
दस खाद्य कारोबारियों के खिलाफ वाद दायर
जयन्त प्रतिनिधि। पौड़ी : खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद में दस खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य…
सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
जयन्त प्रतिनिधि। कोटद्वार : रिखणीखाल में आयोजित भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सरकारी…
राधेलाल कुकरेती बने ऐसोसिएशन के अध्यक्ष
जयन्त प्रतिनिधि। कोटद्वार : श्री गुरु राम राय इंटर कालेज दिउला पौखाल में अभिभावक/अध्यापक एसोशिएसन की…
विद्यालयों में नहीं हैं पर्याप्त शिक्षक, भड़का अभिभावकों का गुस्सा
प्रखंड बीरोंखाल के विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर किया प्रदर्शन जयन्त प्रतिनिधि। कोटद्वार :…
बलूनी पब्लिक स्कूल रहा विजयी
जयन्त प्रतिनिधि। कोटद्वार : बलूनी पब्लिक स्कूल की ओर से खेल रत्न मेजर ध्यान चंद की…
विहिप का स्थापना दिवस 31 को
जयन्त प्रतिनिधि। कोटद्वार : विश्व हिंदू परिषद स्थापना के 60 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में…
समस्याओं पर भड़का ठेकेदार संघ, जल्द निराकरण की मांग
जयन्त प्रतिनिधि। कोटद्वार : अपनी विभिन्न समस्याओं का निराकरण नहीं होेने पर ठेकेदार संघ पीडब्लूडी ने…
पूर्व पार्षद पर लगाया सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप
खूनीबड़ स्थित आवास में गुंबदनुमा आकृति बनाने का मामला जयन्त प्रतिनिधि। कोटद्वार : खूनीबड़ में एक…