24 घंटे में83लोग कोरोना संक्रमित, देहरादून जिले की सीमाओं पर होगी रैंडम सैंपलिंग

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 83 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार पांचवें दिन एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई। कुल संक्रमितों की संख्या 98311 हो गई है।
प्रदेश में नए संक्रमित मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम हैं। आज 50मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 94430 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 756 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अब तक कुल 1704 मौतें हो चुकी हैं।
वहीं देहरादून जिले की सीमाओं पर भी अब रैंडम सैंपलिंग की जाएगी। वहीं जिन राज्यों में कोरोना संक्रमण फैल रहा है उन्हें लेकर खास एहतियात बरती जाएगी। यह कहना है जिलाधिकारी डा़ आशीष श्रीवास्तव का। शनिवार को इस संबंध में जिलाधिकारी नेजिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक की।
दूसरे प्रदेशों में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डीएम रंजना राजगुरु ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि दूसरे प्रदेशों में बढ़ते मामलों को देखते हुए अधिकारी पूर्व की भांति अपनी तैयारियां दुरुस्त रखें। स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले की सीमाओं, औद्योगिक क्षेत्र और बस्तियों में रेंडम सैंपलिंगध्जांच बढ़ाए। ऐसी जगहों पर विशेष ध्यान दें, जहां पर कोविड-19 संक्रमण बढ़ने की आशंका अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *