बिग ब्रेकिंग

दिल्ली में कोरोना का कहर: इस साल एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक नए मामले आए सामने, दो की हुई मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली।राजधानी में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को 813 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जो इस साल सर्वाधिक है।दिल्ली में करीब 81 दिन बाद एक दिन में सबसे अधिक लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 27 दिसंबर को 757 मामले आए थे।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं, 567 मरीजों को टुट्टी दी गई। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,47,161 हो गई हैं। इनमें से 6,32,797 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 10955 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर 1़69 फीसदी हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 3409 हो गई है।इनमें से विभिन्न अस्पतालों में 868 मरीज भर्ती हैं। कोविड केयर सेंटर में 6 और होम आइसोलेशन में 1722 मरीज भर्ती हैं।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में कुल 75,888 टेस्ट किए गए हैं। इनमें से 46,292 आरटीपीआरध् सीबीएनएएटी ध् ट्रूनैट टेस्ट और 29,596 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 13,742,763 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 7,23,303 टेस्ट किए गए हैं। इसके साथ ही अब दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 712 पर पहुंच गई है।
बता दें किशुक्रवार को राजधानी में 716 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी और चार लोगों ने दम तोड़ दिया था।

कोरोना का कहर : नागपुर में 31 मार्च तक के लिए बढ़ा लकडाउन, बस स्टैंड पर प्रवासी मजदूरों की भीड़
नागपुर । महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नागपुर में 31 मार्च तक के लिए लकडाउन को बढ़ा दिया गया है। पहले यह लकडाउन 21 मार्च तक के लिए लगाया गया था। इसके तहत सब्जी और अन्य आवश्यक दुकानें शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी। रेस्टोरेंट शाम 7 बजे तक खुला रहेगा, जबकि अनलाइन भोजन वितरण की अनुमति रात के 11 बजे के बाद नहीं दी जाएगी। स्कूल और कलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। निर्धारित परीक्षाएं कोरोना के दिशानिर्देशों के साथ आयोजित की जाएंगी। वहीं अब मल में जाने के लिए कोरोना जांच आवश्यक कर दिया गया है।
नागपुर में बढ़ते लकडाउन के मद्देनजर प्रवासी श्रमिक अपने घर वापस जाने के लिए नागपुर बस स्टैंड पर जमा हो गए हैं। हलांकि उनमें से एक श्रमिक ने यह भी बताया कि उस बस सेवा के निलंबन के बारे में पता है।बता दें कि नागपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3679 नए मामले सामने आए हैं और 29 लोगों की मौत हो गई है। जिला में 1594 लोग स्वस्थ भी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!