बालिका गृह से 26 बच्चियां गायब, मानव तस्करी की आशंका, अवैध रूप से चल रहा था चिल्ड्रन होम

Spread the love

भोपाल, एजेंसी। मध्य प्रदेश के भोपाल में एक हैरतअंगेज घटना पेश आई है। यहा बालिका गृह से 26 बच्चियां गायब हो गई हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है यह बालिका गृह अवैध रूप से चल रहा था। गायब हुई बच्चियां झारखंड, गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बालाघाट, छिंदबाड़ा और रायसेन से हैं। बालिका गृह भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में चल रहा था। राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने इस संबंध में मध्य प्रदेश को मुख्य सचिव को पत्र लिख दिया है।
मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगों ने परवलिया में चल रहे बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जब उन्होंने रजिस्टर चेक किया तो उसमें 68 बच्चियों की एंट्री थी, लेकिन उनमें से 26 बच्चियां गायब थीं। जब उन्होंने इस बारे में पूछताछ की तो बालिका गृह का संचालक कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। यह भी पता चला है कि बालिका गृह में जो बच्चे रेस्क्यू किए गए हैं, उन्हें ईसाई धर्म का प्रशिक्षण दिया जाता है। बालिका गृह में 6 से 18 साल की बच्चियों में 40 हिंदू हैं। उधर, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सरकार से मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *