28 वनराजी परिवारों को मिला भूमि का अधिकार पत्र
पिथौरागढ़। किमखोला,भक्तिरवा,चिफलतरा के 28 वनराजी परिवारों को भूमि अधिकार पत्र वितरित किए गए। अधिकार पत्र मिलने के बाद वनराजियों को प्रधानमंत्री मानधन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
धारचूला के जौलजीबी राजी भवन में वनराजी परिवारों को भूमि अधिकार पत्र वितरित किए। उत्तराखण्ड अनुसूचित जनजाति के अध्यक्ष मूरत राम शर्मा व उपाध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने वनराजी परिवारों को पट्टे का वितरण किया। अध्यक्ष शर्मा ने वनराजियों की समस्याओं को सुना और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष मर्तोलिया ने कहा कि 200 प्रधानमंत्री आवास केवल वनराजी परिवारों के लिए स्वीत हुए हैं। उन्होंने उपस्थित वनराजी समुदाय के परिवारों से बच्चों को स्कूल भेजने और पढाई के लिए प्रेरित करने की अपील की। अर्पण संस्था की खीमा जेठी ने कहा कि सरकार व प्रशासन की मदद से वनराजियों को अपना हक मिल पाया है। भूमि नाम पर होने से वह षि कार्य कर सकते हैं और मकान बना सकते हैं।