मुंबई इंडियंस के स्क्वाड में प्लेऑफ से पहले हुए 3 बड़े बदलाव, तीन खतरनाक खिलाड़ियों को किया गया शामिल

नई दिल्ली,। आईपीएल 2025 की शुरुआत 17 मई से दोबारा हो गई है. इसके बाद कुछ खिलाड़ी आईपीएल खेलने के लिए भारत नहीं आए और इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाड़ी 25 मई के बाद नेशनल ड्यूटी के लिए चले जाएंगे. ऐसे में कई टीमें प्लेऑफ से पहले ही कमजोर हो जाएंगी.
इस सब को देखते हुए मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अपने स्क्वाड में 3 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. मुंबई इंडियंस की टीम में तीन नए चेहरे जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलांका को शामिल किया गया है. मुंबई अगर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करता है तो वो प्लेऑफ के लिए उपलब्ध होंगे.
आपको बता दें कि, जॉनी बेयरस्टो, रिचर्ड ग्लीसन और चरिथ असलांका ने क्रमश: विल जैक्स, रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश को रिप्लेस किया है. जैक्स, रिकेल्टन और बॉश मुंबई के आखिरी लीग मैच के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए रवाना हो जाएंगे. ऐसे में अगर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ का हिस्सा होती है तो उसके लिए ये तीन नए खिलाड़ी अहम साबित होंगे.रिकेल्टन और बॉश को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल के लिए 15 सदस्यीय दक्षिण अफ्रीका टीम में शामिल किया गया है. वहीं विल जैक्स वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में खेलने के लिए इंग्लैंड वापस जाने के लिए तैयार हैं.
इन तीन नए खिलाड़ियों के टी20 आंकड़ों की बात करें तो जॉनी बेयरस्टो और उनके हमवतन रिचर्ड ग्लीसन ने क्रमश: 5000+ रन और 100+ विकेट हासिल किए हैं. इस बीच श्रीलंका के सीमित ओवरों के कप्तान चरिथ असलांका ने 100 से ज्यादा टी20 मैचों में 2,700 से अधिक रन बनाए हैं जिससे खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनकी काबिलियत साबित हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *