300 बोतल अवैध शराब संग दो दबोचे

Spread the love

नैनीताल। तल्लीताल थाना पुलिस ने हरियाणा से नैनीताल लाई जा रही 300 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दिल्ली व हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शनिवार देर रात तल्लीताल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रूसी बाईपास में बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक कार को चेकिंग को रोका। कार की तलाशी पर उसमें 300 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब बरामद हुई। एसओ विजय मेहता ने बताया विष्णु गार्डन दिल्ली निवासी शिव कुमार व रोहतक हरियाणा निवासी संजय कुमार को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *