देश-विदेश

स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार 5 आरोपी अरेस्ट, सॉलिड केस बनाने में जुटी पुलिस

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

दुमका, एजेंसी। झारखंड में दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में बीते दिन स्पेन की रहने वाली महिला की लज्जा भंग करने के मामले में पुलिस ने पांच अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुमका के पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खैरवार ने बताया कि इस शर्मसार कर देने वाली इस घटना पर त्वरित कार्रवाई कर पुलिस ने संलिप्त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए गहन छानबीन कर रही है तथा वैज्ञानिक तरीके से प्राप्त सहित अन्य साक्ष्य को एकत्र कर केश डायरी तैयार करने में जुट गई है, जिससे सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलायी जा सके। इस मौके पर जरमुंडी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के साथ हंसडीहा थाना के कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि स्पेन की रहने वाली महिला की साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उसके पति के साथ मारपीट एवं छिन्नतई करने के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद आज न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट गांव में बीते शुक्रवार की रात 7-8 युवकों ने स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर घटना के दूसरे दिन शनिवार को ही तीन युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि घटना को अंजाम देने में संलिप्त शेष अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे पूर्व आज गिरफ्तार पांचों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मेडिकल जांच के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने पांचों आरोपियों की मेडिकल जांच की। उस दौरान पुलिस ने आरोपियों का ब्लड सैंपल, कपड़ा आदि जब्त किया गया, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। आज गिरफ्तार आरोपियों में धनकुटा गांव का बुधुलाल मरांडी, बबलू हेम्ब्रम, कुरमाहाट गांव के बसिया मुर्मू उर्फ वशिष्ठ, समीर किस्कू और कुंजी गांव के बाबूजी सोरेन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!