वैष्णो देवी दर्शन से लौट रहे एमपी के 6 श्रद्धालुओं की जलकर मौत

Spread the love

श्योपुर ,। वैष्णो देवी दर्शन कर वापस लौट रही एक अर्टिगा कार में राजस्थान के अलवर जिले में भीषण आग लग गई। इस हादसे में कार सवार 6 लोग बुरी तरह झुलस गए, जिनकी मौत हो गई। चालक को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
दरअसल श्योपुर के नागदा गांव निवासी चालक विनोद अपनी अर्टिगा कार में 5 श्रद्धालुओं को लेकर वैष्णोदेवी दर्शन के लिए गया था। जिसमें संतोष आदिवासी उसकी पत्नी रश्मि संतोष की सास और बच्चे एवं दोस्त सवार थे। दर्शन कर वापस लौटते समय राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के पास अचानक कार में आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी 5 यात्री झुलस गए। चालक विनोद को राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे गम्भीर हालत देखते हुए जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। उसने जयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों के नाम
विनोद – चालक
पार्वती – उम्र 55 – सास
संतोष दामाद – उम्र 35
बबली दयावली – उम्र 30 – पत्नी
रागनी कुशी – उम्र 12 – पुत्री
साक्षी कुशी – उम्र 6 – पुत्री
सभी श्योपुर जिले के निवासी हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *