कोटद्वार-पौड़ी

सात युवाओं की याद में 20वीं पुण्यतिथि पर रोपे 600 पौधें

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष स्व. कृष्ण मोहन जोशी सहित सात युवाओं की याद में उनकी 20वीं पुण्य तिथि पर ब्लॉक मुख्यालय पोखड़ा स्थित इंटर कॉलेज, वन विभाग, गैस एजेंसी, मंदिर परिसर, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईटीआई परिसर में नींबू, बेलपत्री, जामुन, मालटा, देवदार, लीची, अमरूद, आम सहित मसाले वाली इलायची के करीब 600 पौधों का रोपण किया गया। ग्रामीणों ने रोपे गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख एकेश्वर नीरंज पांथरी, पोखड़ा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, रामेश्वरी जोशी, बीरोंखाल के पूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाल सिंह बिष्ट, रमेश बौड़ाई, प्रगतिशील किसान बच्चीराम ढौंडियाल, भाजपा ब्लॉक महामंत्री हरेंद्र सिंह नेगी ने स्व. कृष्ण मोहन जोशी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। ब्लाक प्रमुख एकेश्वर नीरज पांथरी ने कहा कि अभाविप के तत्कालीन ब्लाक अध्यक्ष पोखड़ा कृष्ण मोहन जोशी, नवीन जोशी व रमेश निवासी पोखड़ा, धर्म सिंह, झबर सिंह व अवतार सिंह निवासी बीणा मल्ली और राम सिंह कंडुली के रहने वाले थे। जिनका गवाणी के समीप एक वाहन दुर्घटना में इसी माह वर्ष 2001 को मृत्यु हो गई थी। क्षेत्र के इन होनहार युवाओं के आकस्मिक निधन की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती है, लेकिन हम उन युवाओ की याद को चिरस्मरणीय बनाए रखने के लिए हरवर्ष पुण्यतिथि मनाते रहेंगे। इस अवसर पर भाजपा के ब्लॉक अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, धनेश्वर प्रसाद धस्माना, राजपाल सिंह रावत, प्रवेश सुन्दरियाल, शैलेंद्र रावत, धर्मेंद्र सिंह, दर्शन रावत, ज्येष्ठ प्रमुख भारत भूषण नेगी, प्रभुशरण बुड़ाकोटी, मंगल सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरीश ढौड़ियाल, गौरव जोशी, वन क्षेत्राधिकारी पोखड़ा रेंज श्रीमती राखी जुयाल आदि मौजूद थे। (

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!