बिग ब्रेकिंग

64 की उम्र में अमर सिंह का हुआ निधन, पीएम मोदी ने कुछ इस तरह किया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का निधन हो गया है। वो पिछले 6 महीनों से सिंगापुर में इलाज करा रहे थे। अमर सिंह का हाल के दिनों में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। और वो 64 साल के थे। अमर सिंह सिंगापुर के एक अस्पताल में आईसीयू में एडमिट थे और उनका परिवार वहां पर मौजूद था। इससे पहले साल 2013 में अमर सिंह की किडनी खराब हो गई थी। अमर सिंह भारतीय राजनीति में एक बड़े नेता थे जो कि उत्तर प्रदेश से थे और समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में से एक थे। अमर सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि वह एक ऊर्जावान और सार्वजनिक व्यक्ति थे। पिछले कुछ दशकों में उन्होंने प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रम देखे हैं। वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी हूं।
अमर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। शनिवार को मौत की खबर आने से कुछ ही घंटे पहले उन्होंने दो ट्वीट किए थे। जिसमें पहले ट्वीट में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्घांजलि दी थी और वहीं दूसरे ट्वीट में लोगों को बकरीद की बधाई दी थी।
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अमर सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि ईश्वर अमर सिंह की आत्मा को अपने श्रीचरणों में शरण दें। अमर सिंह के परिवार के प्रति मेरी भावपूर्ण संवेदनाएं हैं। मैं इस दुखद क्षण में उनकी शोक संतप्त पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करती हूँ।
अमर सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अमर सिंह एक ऊर्जावान और सार्वजनिक व्यक्ति थे। पिछले कुछ दशकों में उन्होंने प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रम देखे हैं। वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी हूं। इसके साथ ही पीएम ने कहा कि उनके दोस्तों और परिवार के प्रति संवेदना है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने व्यक्त किया शोक
अमर सिंह के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन के बारे में सुनकर दु:ख हुआ। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी एक प्रतिभाशाली सांसद थे। उनके परिवार व सहयोगियों के प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं हैं।
अमर सिंह के निधन पर भाजपा प्रवक्ता शहनावज हुसैन ने ट्विटर पर लिखा कि अमर सिंह का जाना बहुत दुखद है। वो दोस्तों के दोस्त और दोस्ती निभाने वाले व्यक्ति थे।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कुछ इस तरह किया याद
अमर सिंह के निधन पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें श्रद्घांजलि दी है। पिता मुलायम सिंह और पार्टी से सांसद रह चुके अमर सिंह के साथ अपनी एक फोटो डालते हुए उन्होंने लिखा कि अमर सिंह के स्नेह और सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्घांजलि।

 

 

पीएम मोदी बोले, नौकरी करने वाला बनाने के बजाए नौकरी देने वाला बनाने पर है जोर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को स्मार्ट इंडिया हैकाथन के ग्रैंड फिनाले को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने सरकार द्वारा लाई गई नई शिक्षा नीति की विशेषताओं का उल्घ्लेख करते हुए कहा कि यह नौकरी करने वाला के बजाय नौकरी देने वाला बनाने पर जोर देती है। यह हमारी सोच और अप्रोच में बदलाव लाने का एक प्रयास है। नई शिक्षा नीति से भारत की भाषाएं आगे बढ़ेंगी और उनका विकास होगा। यह भारत के ज्ञान को और आगे बढ़ाएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के गरीब को एक अच्घ्छा जीवन देने के लक्ष्य को हासिल करने में आप सभी युवाओं की भूमिका बहुत अहम है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि देश के सामने आने वाली ऐसी कोई चुनौती नहीं है जिससे हमारा युवा टक्कर ना ले सके और उसका समाधान ना खोज सके। स्मार्ट इंडिया हैकाथन के जरिए बीते वर्षों में अद्भुत आविष्घ्कार देश को मिले हैं। मुझे पूरा यकीन है कि इस हैकाथन के प्रतिभागी युवा साथी, देश की जरूरतों को समझते हुए, देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, नए-नए समाधानों पर काम करते करेंगे।
हर चुनौतियों पर खरा उतरा है हमारा युवा
प्रधानमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति में एक ओर जहां स्थानीय लोक कलाओं, विद्याओं और ज्ञान को स्वभाविक स्थान देने की बात है तो दूसरी ओर शीर्ष वैश्विक संस्घ्थानों को भारत में र्केपस खोलने का आमंत्रण भी है। देश की युवा शक्ति पर मुझे हमेशा से बहुत भरोसा रहा है। देश के युवाओं ने बार-बार इसे साबित भी किया है। हाल ही में कोरोना से बचाव के लिए फेस शील्ड्स की डिमांड एकदम से बढ़ गई थी। इस मांग को थ्री डी प्रिंटिंग टेक्नलजी के साथ पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर देश के युवा आगे आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!