उत्तराखंड

66वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूदरू अलीशा मनराल ने जीता दिल्ली में रजत पदक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। 66वें राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में बागेश्वर की बेटी ने अपना लोहा मनवाया है। उसने रजत पदक जीता है। प्रतियोगिता दिल्ली में 6 से 12 जून तक आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता में जनपद बागेश्वर की अलीशा मनराल ने अंडर 19 और 44 किलो वेट कैटेगरी में रजत पदक हासिल कर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अलीशा विवेकानंद विद्या मंदिर में कक्षा 10 में अध्यनरत हैं, अलीशा गोकुल खेतवाल और जगदीश जोशी के प्रशिक्षण ले रही है। इनके अच्टे प्रदर्शन पर टीम प्रभारी ललित नेगी, गोकुल खेतवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव, विधायक सुरेश गड़िया, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, डीएम जिलाधिकारी अनुराधा पाल, सीईओ गजेन्द्र सिंह सौन, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, शिव सिंह बिष्ट , कुंदन परिहार, दरवान सिंह परिहार, हरीश ऐठानी, ललित फर्सवाण, अनिल कार्की , आशीष धपोला, गौरव दास आदि ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!