कोटद्वार-पौड़ी

साहित्य, समाज, राजनीति व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर 75 महिलाएं सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : नगर भाजपा मंडल की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नगर क्षेत्र में साहित्य, समाज, राजनीति व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली करीब 75 महिलाओं का सम्मान किया गया। मां मायादेवी ग्रुप से जुड़ी महिलाओं के होली गीतों से सम्मान समारोह का आगाज हुआ। जिस पर लोग जमकर नाचे।
लक्ष्य कोचिंग इंस्टीट्यूट में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शाश्वत धाम लक्षमोली के संस्थापक स्वामी अद्वैतानंद ने कहा कि सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस व होली की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित होने वाली महिलाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं का सम्मान करने वाली पार्टी है। कहा महिलाओं के लिए राज्य व केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं, जिनका लाभ महिलाओं का मिल रहा है। कार्यक्रम संयोजक वासुदेव कंडारी ने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाएं अपना परचम नहीं फहरा रही हैं। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाएं बेहतर कार्य कर रही हैं। जिनका सम्मान होना जरूरी है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवाण ने कहा सम्मान समारोह में करीब 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने इसके लिए सभी को बधाई दी। इस अवसर पर मंडल महामंत्री संजय गुप्ता, सौरभ पांडे, पंकज सती, दिनेश पंवार, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पटवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, अजब सिंह रावत, झाबर सिंह रावत, जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट, व्यापार सभा अध्यक्ष दिनेश असवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत, लखपत भंडारी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!