Uncategorized

स्कूटी बेचने का झांसा देकर 83 हजार की ठगी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। एक शातिर ठग ने खुद को फौजी बताते हुए व्यक्ति को स्कूटी बेचने का झांसा दिया। स्कूटी तो बेची नहीं। व्यक्ति से 83 हजार रुपये ठग लिए। नेहरू कॉलोनी थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुलदीप सिंह मूल निवासी चमोली हाल निवासी नत्थनपुर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक व्यक्ति का फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को फौजी बताया। उसने कहा कि उसका ट्रांसफर होने वाला है और वह अपनी स्कूटी बेचना चाह रहा है। फौजी ने कुलदीप सिंह को बातों में लेकर विभिन्न तरीकों से 83 हजार रुपये खातों में जमा करा लिए। हद तो तब हुई जब उनसे 10 हजार रुपये और मांगे जाने लगे। अब उनकी समझ आ गया कि उनके साथ ठगी हुई है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष राकेश गुसाईं साइबर थाने की जांच के बाद नेहरू कॉलोनी थाने ने मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!