उत्तराखंड

खेलो मास्टर्स नेशनल में उत्तराखंड के 85 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

देहरादून। नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 30 अप्रैल से 3 मई तक होने वाले खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में उत्तराखंड से विभिन्न आयु वर्ग के 85 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी देते हुए खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन अफ उत्तराखंड के महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य की चालीस व पचास साल से अधिक आयु वर्ग के पुरूष फुटबाल खिलाड़ी व एथलेटिक्स की टीमें प्रतिभाग करेंगी। एथलेटिक्स में खिलाड़ी 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 मीटर दौड़, लन्ग जम्प, हाई जम्प, ट्रिपल जम्प,डिस्कस, हार्डल, शट पुट, जेवलिन थ्रो, हेमर, रेस वक आदि में प्रतिभाग करेंगे। ये आयोजन खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन अफ इंडिया के तत्वधान में होंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए इस आयोजन को किया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय उम्र दराज खिलाड़ी, ओलम्पियन हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि फुटबाल का एक महीने का कैम्प दून में लगाया गया था। जिसमें प्रदेश से 65 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता का उद्घाटन केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 30 अप्रैल को दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम मे करेंगे। प्रतियोगिता के ब्रैंड अम्बेसडर इंटरनेशनल रेस्लर द ग्रेट खली हैं। विरेन्द्र सिंह रावत को नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में इंडिया का टेक्निकल डायरेक्टर और सेलेक्शन कमेटी का सदस्य भी नियुक्त किया गया है। प्रतियोगिता में शामिल हो रहे खिलाड़ियों ने खेल मंत्री रेखा आर्य, षि मंत्री गणेश जोशी, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली से मुलाकात भी की है।
ये होंगे खिलाड़ीरू-
40 प्लस फुटबाल टीम-मनोज नेगी(कप्तान), प्रकाश रोनी, जोगेंद्र राम, संजय कुमार शर्मा(गोलकीपर), संजय दत्त ममगाई, संजय सिंह, विजय बिष्ट, राकेश मोहन ब्लोदी, प्रवीन नेगी, विरेन्द्र सिंह रावत, कमल सिंह रावत, सुबोध पाठक, हितेश मोहन, राम सिंह, विमल सिंह रावत, पंकज, दिवाकर, नलिश शर्मा, उत्तराखंड कोर्डिनेटर पंकज कनोजिया, उत्तराखंड स्पोर्ट्स मैनेजर-फिजियो संजीव कुमार अरोड़ा, असिस्टेंट मैनेजर विमल सिंह रावत, कोच कमल सिंह रावत, गोल कीपर कोच सुनील कुमार गुरुंग, असिस्टेंट कोच प्रदीप शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!