पेंशनर्स की बैठक में 8वें वेतन आयोग की दी मंजूरी

Spread the love

काशीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। जिसमें आठवें वेतन आयोग की मंजूरी समेत दूसरी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। एसोसिएशन शाखा अध्यक्ष एसपी गुप्ता ने रेलवे पेंशनर्स को बताया कि केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। नेशनल इंक्रीमेंट के बारे में कहा कि 20 पेंशन कर्मियों का नया पीपीओ बन गया है, जिसमे 16 पेंशन कर्मी वाणिज्य के हैं और 4 कर्मी इंजीनियरिंग विभाग के हैं। सचिव एसएस सिन्हा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय कर्मचारियों की क्म्यूटेड पेंशन की वसूली अवधि में महत्वपूर्ण निर्णय दिया है, जिसमें पहले वसूली अवधि 15 वर्ष थी। निर्णय के बाद अब ये वसूली अवधि घटाकर 10 वर्ष 8 माह कर दी गई है, जिसका बड़ा लाभ पेंशन कर्मियों एवं केंद्र सरकार के कर्मचारियों को होगा। रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजीव पाल ने विचार रखे। पांच पेंशनर्स धर्म सिंह, शशिकांत अवस्थी, गुलफाम सिंह, दया राम, सुभाष चंद्र घोषाल का जन्मदिन मनाया गया। यहां अमर सिंह, केके शर्मा, जेपी यादव, कृष्ण पाल, सुरेश कुमार, जय किशन शर्मा रहे। अध्यक्षता संजय राय ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *