उत्तराखंड

बारिश से बागेश्वर मुख्यालय को जोड़ने वाले 9 मोटर मार्ग, बंद, करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। जिले में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बारिश से अभी भी नौ सड़कें बंद है। मोटर मार्ग बंद होने से आम जनजीवन खासा प्रभावित है। बारिश में पहाड़ पर जीवन कठिन हो जाता है। पहाड़ मलबा आने से जिले में कई सड़कें बंद है। वहीं पर बिजली व पानी की समस्या भी गहरा गई है। आवागमन बंद होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बाजार में आवश्यक सामान नहीं पहुंच रहे हैं। बिजली न आने से लोगों को अंधेरे में रात काटनी पड़ रही है। वहीं बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी की भी समस्या गहरी होती जा रही है। लोगों को काफी दूर चलकर पानी के स्रोतों से पानी इकटठा करना पड़ रहा है। ऐसे में लोगों ने सरकार से सड़क जल्द खुलवाने व नुकसान को लेकर मुआवजे की मांग की है।
मंगलवार को बारिश से जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली नौ सड़कें बंद रही। कंधार-सिरमोली-लोहागढ़ी मोटर मार्ग चार दिनों बाद भी नही खुल पाया है। गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण दिक्कतें आ रही है। ऐसा ही हाल बिजोरीझाल-ओखलसों मोटर मार्ग का है। यह भी कई दिनों से बंद हैं। यह मोटर मार्ग भी कई दिनों से बंद है। वहीं कपकोट ब्लाक में भी कई दिनों से बंद मोटर मार्ग कपकोट-कर्मी, सिमगढ़ी मोटर मार्ग सुचारु नही हो पाए है। 15 हजार की आबादी बंद मोटर मार्गों के कारण सीधे प्रभावित हो रही है। कपकोट में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं सरयू-गोमती नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। फिलहाल वह खतरे के निशान से नीचे ही बह रही है। तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है।
आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि प्राथमिकता से सड़क मार्ग खोले जा रहे हैं। बारिश के कारण फिर से मलबा आने से दिक्कत आ रही है। कई जगहों पर नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। अभी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। सभी संबंधित विभागों को 24 घंटे सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जनहानि व मकान क्षतिग्रस्त की कहीं से सूचना नही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!